सीतापुर। तहसील बिसवा विकास क्षेत्र रेउसा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरी जानकीनगर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को अध्यापकों द्वारा अच्छी शिक्षा दी जा रही है। और खाना भी मीनू चार्ट के हिसाब से बनता है। आज दिन बृहस्पतिवार को मीडिया कर्मियों के द्वारा निरीक्षण करने पर विद्यालय में मीनू चार्ट के हिसाब से खाना बच्चों को बनाकर रसोईया देती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद अली अख्तर, सहायक अध्यापक मोहित कुमार, शिक्षामित्र सुशील कुमार मिश्रा, सहायक अध्यापक अनीता देवी, वहां के सहायक अध्यापक शशांक से बात की गई तो। उन्होंने बताया एक अध्यापक ट्रेनिंग के लिए गए हुए हैं। प्रधानाचार्य छुट्टी पर है। और वहां के बच्चों से जब पूछा गया खाना कैसा बनता है। और पढ़ाई कैसी होती है। तो बच्चों ने बताया यहां पर पढ़ाई अच्छी होती है। और भोजन समय से मिलता है। और अच्छा मिलता है। और वहां के अध्यापक शशांक ने बताया कि विद्यालय परिसर के अंदर बड़ी-बड़ी घासे लगी हुई है। और कूड़ा पड़ा हुआ है। जोकि सफाई कर्मी यहां पर सफाई करने के लिए नहीं आता है। जिसकी शिकायत हमने प्रधान अशोक निषाद को हमने बताया। लेकिन प्रधान ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया जिससे बच्चों को कीड़े और मकोड़ों से भय बना रहता है। यहां पर छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। अगर कोई घटना घटित होती है। तो इसका जिम्मेदार स्वयं सफाई कर्मी होगा और प्रधान भी इस बारे में कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। और यहां के प्रधान स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। और ना तो सफाई कर्मी को याद करवा रहे हैं। जो की सरासर ग़लत है।