सीतापुर विगत 3 अक्टूबर को डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर में हुई बहुत ही दुखद घटना जिसमें एक मजदूर साथी की मौत के साथ 4 लोग घायल हो गए थे!संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा मिल प्रबंध तंत्र से मृतक कर्मचारी के परिवार के लिए मुवावजे की मांग पर दस लाख की सहायता और आठ लाख की बीमा राशि सहित कुल अठारह लाख की धनराशि निर्गत की गई थी! साथ ही चारों घायल कर्मचारियों के इलाज सहित परिवार के भरण पोषण हेतु सहायता राशि की मांग संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा की गई थी!आज दिनांक 21 अक्टूबर को चीनी मिल के डी जे एम बब्बन सिंह द्वारा किसान नेता व सिख संगठन के जिला अध्यक्ष गुरुपाल सिंह के निवास पर पहुंचकर वहां पर चारों घायल कर्मचारियों को बुलाकर वेतन के अनुसार जितना जिस का मुआवजा बन रहा था दे दिया गया! किसान मंच राष्ट्रीय सचिव/प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह,गुरुपाल सिंह संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू,किसान मंच महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अल्पना सिंह ने मिल प्रबंध तंत्र द्वारा दीपावली पर्व से पूर्व घायल कर्मचारियों के परिवार को इस संकट के समय की गई आर्थिक मदद के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सभी पीड़ित कर्मचारी अपने बच्चों के साथ दीपावली पर्व खुशी से मनाएंगे! जिसके लिए मिल प्रबंध तंत्र की जितनी भी सराहना की जाए कम है! भविष्य में किसान समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी!