राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय महमूदाबाद में मनाया गया विश्व मानवाधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट स्थापना दिवस कार्यक्रम
महमूदाबाद सीतापुर आज दिनांक 23 अक्टूबर 2022 में विश्व मानवाधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय महमूदाबाद जनपद सीतापुर में विश्व मानवाधिकार स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजन किया गया जिसमें एस.एस.दिनकर राष्ट्रीय संरक्षक भारत एवं चक्र सुदर्शन पाण्डेय प्रदेश न्याय एवं विधि सलाहकार मंत्री जी ने मां सरस्वती एवं डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया! सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया ! संस्था के स्थापना दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें एम.एस.के.डी.पब्लिक स्कूल रमुवापुर के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया,जिसमें संस्था की तरफ से सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया|राष्ट्रीय संरक्षक ऐसे दिनकर जी ने दीपावली प्रकाश पर्व पर प्रिय देशवासियों को शुभकामनाएं दी |कार्यक्रम में रवि लाल रस्तोगी राष्ट्रीय महासचिव, ओमप्रकाश पाण्डेय राष्ट्रीय प्रभारी , कुमारी सरोज यादव कार्यालय प्रभारी ,तेजभान सिंह प्रदेश महासचिव, रामजतन भगत राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री, जितेंद्र यादव जिला सह मीडिया प्रभारी, आयुष चौधरी तहसील प्रभारी महमूदाबाद, रामखेलावन, महावीर, मोहम्मद, अवध राम, शरीफ, महफूज,रामनरेश ,चित्रांश श्रीवास्तव, राजेश ,मोहिनी, गोल्डी वर्मा, शहनाज, सुमन ,फिरदोश , लक्ष्मी, मुस्कान, मोहिनी, सोनासर रावत आदि सदस्य व पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे|