पूर्व प्रधान व मौजूदा कोटेदार को भतीजे द्वारा मौत के घाट उतारने की हो रही चर्चा~ शिव प्रकाश सिंह
सीतापुर महमूदाबाद गुलौली में लल्ला सिंह की हुई नृशंस हत्या में सगे भतीजे परवेश की सहभागिता पर समूचे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।क्षेत्रीय लोग प्रापर्टी को लेकर आपसी कलह को हत्या का कारण बता रहे हैं।
लल्ला सिंह की कोई संतान न होने के कारण भतीजे परवेश की निगाह उनकी संपत्ति पर थी!उनके द्वारा किसी अन्य को अपना दत्तक पुत्र घोषित करने के बाद परवेश को बहुत ही आत्मिक कष्ट हुआ था।
इसी कारण कुछ दिनों पहले लल्ला सिंह के एच डी एफ सी लोन में परवेश ने लाखों का घोटाला किया था!इस प्रकरण के बाद आपसी कलह चरम पर पहुंच गई थी।
पुलिस अधीक्षक सीतापुर द्वारा इस हत्याकांड के लिए कई पुलिस टीमों का गठन कर,गहनता से चलाए जा रहे अभियान में परत दर परत की जा रही जांच से शीघ्र ही सच्चाई का खुलासा होने की संभावना है।
किसान मंच राष्ट्रीय सचिव/प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने शीघ्र ही इस हत्याकांड में शामिल दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।