भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर विशाल जनसभा आयोजित
सीतापुर रेउसा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर एवं अटल चौक रेउसा की प्रथम वर्षगांठ पर भाजपा कार्यालय रेउसा में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया इस मौके पर भाजपा कार्यकर्तो ने अटल जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी बाजपेई के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सेवता विधान सभा के विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। ग्वालियर आज मध्यप्रदेश का हिस्सा है। अटल जी सिर्फ एक नेता ही नहीं बल्कि एक कवि के रूप में भी जाने जाते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में मील का पत्थर साबित हुए हैं। उनकी विदेश नीति और कूटनीति से भारत को वैश्विक पहचान मिली थी। राजेश वर्मा सांसद, सचिन मेहनोत्रा जिला अध्यक्ष कार्यक्रम में अपने विचार रखे। इस मौके पर संजय सिंह कुशवाहा मंडल अध्यक्ष रेउसा, अरविंद बाजपेयी मंडल अध्यक्ष सालपुर, मनोज सिंह मंडल अध्यक्ष रामपुर मथुरा, राजा राम निषाद मंडल अध्यक्ष जहगीराबाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।