सीतापुर पुलिस अधीक्षक धुले सुशील चंद्रभान द्वारा न्यायालय में प्रचलित वादों में समस्त थाना प्रभारियों को सतत पैरवी हेतु निर्देश किया गया है।
उक्त निर्देश के अनुपालन के क्रम में सतत पैरवी के फलस्वरुप प्रचलित वाद में आज दिनांक 04/2/2023 को माननीय न्यायालय द्वारा विचारण पूर्ण कर हत्याभियुक्त को आजीवन कारावास व दस हजार अर्थदंड की सजा सुनाई गई।
थाना सदना में संबंधित मु0अ0स0 221/16 धारा 302/201 भादवि बनाम अनिल पुत्र कढ़िले निवासीगण ग्राम गोंडा थाना संदना सीतापुर में थाना सदना पुलिस द्वारा न्यायालय में निर्गत सम्मनों को तामील करा कर गवाहों को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
आज दिनांक 04/02/ 2023 को विचारण पूर्ण कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आज दिनांक 4/02/ 2023 को विचारण पूर्ण कर मा0 न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या 02 सीतापुर द्वारा दोषसिद्ध अभियुक्त अनिल उपरोक्त को अंतर्गत धारा 302/201 भा. द. वि. आजीवन कारावास व 10,000 रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।