सीतापुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा आए दिन सुर्खियों में छाया रहता है सस्ते इलाज के लिए मरीज अस्पताल को आते हैं वही डॉक्टर द्वारा अपने चुनिंदा मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए मरीजों को बताया जाता है। कमीशन के चक्कर में वही हड्डी संबंधित रोगों से पीड़ित गरीब मरीजों को अपने निजी क्लीनिक में कम पैसों में इलाज के लिए प्रेरित किया जाता है भर्ती होने के बाद अच्छा खासा पैसा वसूला जाता है निराश्रित मवेशियों हमले में घायल महिला का उपचार कराने पहुंचे सुफियान को डॉक्टर शैलेंद्र वर्मा ने प्लास्टर के लिए सभी दवाएं बाहर से ही लिख डाली वही महमूदाबाद में अपने निजी क्लीनिक में मरीजों का ऑपरेशन इत्यादि उपचार साथ में किया जा रहा है सप्ताह में तीन दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ड्यूटी की जा रही है। अधीक्षक डॉक्टर विकास मिश्र जांच कर उचित कार्रवाही करने की बात कह रहे हैं।