भाजपा युवा मोर्चा द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया।
सीतापुर/ रेउसा भाजपा युवा मोर्चा द्वारा Y20 चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में वक्ता के रूप में रेउसा ब्लाक के खंड विकास अधिकारी विवेक मणि त्रिपाठी, क्षेत्र के कुशल शिक्षक संदीप मिश्रा, डॉक्टर संदीप बाजपेई ने अपने विचार रखें। खंड विकास अधिकारी विवेक मणि त्रिपाठी ने साझा विषय लोकतंत्र और शासन में युवा, स्वास्थ्य कल्याण एवं खेल युवाओं के लिए एजेंडा विषय पर अपने विचार रखे। शिक्षक संदीप मिश्रा ने जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी स्थिरता को जीवन का एक तरीका बनाना विषय पर अपने विचार रखें। डॉक्टर संदीप बाजपेई ने शांति निर्माण एवं सुलह युद्ध रहित युग का निर्माण विषय पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन जिला सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा ज्ञानेश शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में जिला मंत्री दीपक मिश्रा, वैभव सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो लवकुश तिवारी, विद्यालय के प्रबंधक रामेश्वर निषाद, ब्लॉक की अवर अभियंता रूबी वर्मा सहित विद्यालय के छात्र एवं युवा उपस्थित रहे।