अवैध रूप से किया जा रहा लकड़ी की ठेकी का संचालन
सीतापुर।वन रेंज लहरपुर क्षेत्र में वन विभाग की सरपरस्ती में अवैध लकड़ी का व्यापार चरम पर है। जिसके चलते लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। और धड़ल्ले से अवैध रूप से लकड़ी का व्यापार फलफूल रहा है। ताजा मामला कोतवाली लहरपुर क्षेत्र के बहिया बहरामपुर का है। जहां जिम्मेदारों की मिलीभगत के चलते लंबे अरसे से बगैर अनुमति व वैध प्रपत्र के लकड़ी की ठेकी का संचालन किया जा रहा है। जहां प्रतिदिन सैकड़ों कुंतल लकड़ी की खरीद-फरोख्त की जा रही है। लेकिन फिर भी जिम्मेदार अधिकारी खामोश है। खुलेआम अवैध रूप से लकड़ी की ठेकी के संचालन के बाद जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। आखिर किसके इशारे पर बगैर अनुमति पत्र के ठेकी का संचालन हो रहा है। अब देखना यह है की मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं।