सीतापुर महमूदाबाद की नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी के लिए मतगड़ना शुरू होते ही लोगों में उत्साह देखने को मिला। लोग अपने अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। आपको बता दें कि महमूदाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी मोहम्मद अहमद ने भाजपा प्रत्याशी अंबरीश गुप्ता को 4,589 वोटों से हरा दिया। सपा को 12,630 और भाजपा को 8,041 वोट मिले। यहां भाजपा के बागी अतुल वर्मा को 7,092 वोट मिले।सपा के मो अहमद ने शुरू से ही अपनी बढ़त बरकरार रखी और जैसे जैसे मतगणना चलती रही उनकी बढ़त बढ़ती चली गई।और अंत में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार अम्बरीष गुप्ता को 4589 वोटो से हरा कर एक बार फिर से महमूदाबाद के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। जीत के बाद मो अहमद ने सभी मतदाताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्होंने अभी चुनाव जीता है लेकिन सभी का दिल जीतना बाकी है। उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता होगी हिन्दू मुस्लिम एकता को बनाए रखना। वहीं जश्न का माहौल देर रात तक चलता रहा। लोगों के द्वारा देर रात तक मुबारकबाद देने का सिलसिला भी चलता रहा।