डीजे के साथ कलात्मक चौकियों ने हर चौराहे पर अपना धार्मिक कला का प्रदर्शन किया। जिसमे ध्वजा-पताका हाथी-घोड़े और आतिशबाजियों से पूरा क्षेत्र राममय हो गया।
एतिहासिक मेला नगर पालिका बिसवा की ओर से निकाली गई राम जी की बारात
बिसवा/सीतापुर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बिसवा नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पु जायसवाल द्वारा आयोजित एतिहासिक दशहरा मेला में अनेकों कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। दशहरा मेले में चल रही राम लीला में आज भगवान राम जी की बारात पूरे भव्यता के साथ निकाली गई। राम लीला मैदान से प्रस्थान कर बड़े चौराहा, सिधौली रोड़, सीतापुर रोड होते हुए पूरे नगर का भ्रमण करके पुनः राम लीला मैदान में संपन्न हुई।
रथ पर प्रभु श्री राम अपने भाइयो के साथ विराजमान होकर पूरे बिसवा क्षेत्र में भ्रमण किया। आकर्षण बैंड और उनकी आधुनिक लाइट रही जो की पूरे बारात को अपनी रोशनी से चका चौंध कर रही थी। साथ में चल रहे डीजे के साथ कलात्मक चौकियों ने हर चौराहे पर अपना धार्मिक कला का प्रदर्शन किया। जिसमे ध्वजा-पताका हाथी-घोड़े और आतिशबाजियों से पूरा क्षेत्र राम मय हो गया।