संवाददाता: सुप्रीत मिश्रा। निलंबित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू को अंजान नंबर से धमकी मिली है। अंजान नंबर से धमकी देने वाले ने संजय सिंह बबलू और बृजभूषण शरण सिंह का भी नाम लेकर धमकाया है। जिसके बाद भेलूपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस को दिए गए तहरीर में कबीर नगर दुर्गाकुंड निवासी संजय सिंह ने बताया है कि 12 जनवरी की रात्रि साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे के बीच उनके दोनों नंबरों पर अनजान फोन आया।अनजान नंबर होने से उन्होंने फोन नहीं उठाया। 13 जनवरी की दोपहर उसी नंबर से पुनः फोन आया तो संजय सिंह ने रिसीव किया। संजय सिंह के फोन उठाते ही फोनकर्ता ने गाली व जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद संजय सिंह ने फोन काट दिया। दुबारा फोनकर्ता ने फोन किया और फिर उसने भाजपा सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह व मेरे को भी उसने गाली देना एवं जान से मारने और मरवाने की बात करने लगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 504 और 506 में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज अनुराग मिश्रा को सौंपा है। अनुराग मिश्रा ने बताया कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए विवेचना की जा रही है। आरोपी जल्द ही गिरफ्तार होगा।