नौएडा विकास प्राधिकरण पर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के नेतृत्व 10 जुलाई को होने वाले किसान महापड़ाव की तैयारियों के लिए किसानों ने गांवों मै जनसंपर्क अभियान चलाकर जनसमर्थन किसानों से ले रहें है रविवार को भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कार्यकर्ताओ के साथ डेरीन स्कनर, सादोपुर, सदुल्लापुर गांवों मै नुक्कड सभा की जिनमें किसानों ने भारी संख्या मै किसान महापड़ाव मै पहुँचने का आश्वासन दिया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि जिन गांवों मै किसानों से जनसंपर्क कर रहे है वहीं के किसानों मै प्राधिकरण के खिलाफ आक्रोश दिखाई दिया और किसान अपने आपको प्राधिकरण द्वारा ठगा महसूस कर रहे है राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का आक्रोश वाजिब है किसानों के साथ किए वादे हवा-हवाई हो गये किसानों से उनकी किसानी छीन ली और अब उनके आशियानों को छीनने का काम कर रहे है पुस्तैनी जमीन पर बने मकानों को अतिक्रमण बताकर तोडफोड की कार्यवाई करते है जैसे किसानों ने सरकारी जमीन या रोड पर ठेली लगाकर अतिक्रमण कर लिया हो ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मै तैनात भ्रष्ट प्रशासनिक अधिकारियों ने भ्रष्टाचार की हदें पार कर दीं राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब लडाई आर की है किसी के मकान को अतिक्रमण के नाम पर नही तोडने देगें प्राधिकरण बीस-बीस वर्ष पहले गांवों को अधिसूचित क्षेत्र घोषित कर देता है जिससे किसान वहाँ अपने परिवार के लिए कोई मकान दुकान ना बना पाये जब किसानों के परिवार बढे है तो वह तो अपनी पुस्तैनी जमीन पर परिवार रहने के लिए मकान दुकान बनाने के लिए मजबूर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने आगे कहा कि गावों को बीस-बीस साल पहले अधिसूचित क्षेत्र घोषित करने का मतलब है कि प्राधिकरण की नीति और नियत साफ नही है प्राधिकरण उस जमीनों से किसानों को बीस साल पहले ही बेदखल कर देता है ना कोई मुआवज़ा ना कोई पूछताछ बस कर दिये पुस्तैनी जमीन से बेदखल और दे दो पूजिपतियों को उजाड फैंको यहाँ के पुस्तैनी किसानों को अब यह रवैए बन्द करने होगें। यदि प्राधिकरण को किसी सरकारी संस्थान के लिए जमीन अधिग्रहण करनी होगी तो किसानों से समझौते पर तत्काल अधिग्रहण करनी होगी 10 जुलाई से किसान महापड़ाव जब तक जारी रहेगा जब तक किसानों की हर समस्याओ का समाधान न हो जायेगा।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय संगठन मन्त्री योगेन्द्र भाटी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, यूथ प्रदेश अध्यक्ष विपिन खारी, प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र कुलेसरा,प्रदेश सचिव यामीन अंसारी,मेरठ मंडल उपाध्यक्ष रवीन्द्र भाटी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सोविदंर भाटी, जिला संगठन मन्त्री ब्रह्मचंद्र बैरागी, जिला संगठन मन्त्री राजू भाटी, जिला उपाध्यक्ष अनिल भाटी, विजय पाल खोदना, नीरज शर्मा, रवी भाटी, वीरपाल भाटी, सचिन ठाकुर, बनी भडाना, रामनिवास पहलवान, बृहम सिंह, मुकेश भाटी, सूबेदार विरेन्द्र सिंह,आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।