थाना सेक्टर 49 की पुलिस और बदमाशों की मुठभेड
By Gaurav Kumar, 01:15:39 PM | July 17
दिनांक 16.07.2025 को थाना सेक्टर-49 पुलिस द्वारा सेक्टर-76 नोएडा मेट्रो स्टेशन के नीचे बैरियर लगाकर चैकिंग की जा रही थी, कि तभी गोपनीय सूचना मिली कि मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है सूचना पर सेक्टर-49 पुलिस द्वारा एक और पुलिस टीम बुलाकर चैकिंग की जाने लगी तभी बरौला टी प्वाइंट की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध प्रतीत होने पर मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार द्वारा अपनी मोटरसाइकिल मोड़कर तेजी से सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन से आगें सर्विस रोड़ पर भगाने लगे तो एक पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाइकिल सवारों का पीछा किया गया। पुलिस टीम को पीछा आता देख मोटरसाइकिल सवारों द्वारा अपनी मोटरसाइकिल को बिजली घर के पास सर्विस रोड़ पर छोड़कर जंगल की तरफ भागने का प्रयास करने लगे। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किये गये पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायल दोनों बदमाशों की पहचान 1. अनिल उर्फ अन्नू उर्फ बिल्ला पुत्र प्रेम सिंह निवासी सुक्का रियुर, थाना बल्ह, जिला मण्डी (हिमाचल ) वर्तमान पता ग्राम बरौला, थाना सेक्टर-49, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 29 वर्ष 2. करन शर्मा उर्फ गोपाल उर्फ काकू पुत्र बोधराज सिंह निवासी ग्राम गदवाहन, थाना बल्ह, जिला मण्डी (हिमाचल प्रदेश) वर्तमान पता ग्राम बरौला, थाना सेक्टर-49, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 29 वर्ष के रूप में हुई है। घायल बदमाशों के कब्जे से 01-01 तमंचा मय 01-01 खोखा कारतूस व 01-01 जिंदा कारतूस .315 बोर व चोरी की 01 पीली धातु की चैन, 01 जोड़ी कान के टॉप्स, 03 अंगूठी पीली धातु, 01 गले का पैंडेंट, 04 मोबाइल फोन, 2800 रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद चोरी के सामान के संबंध में थाना सेक्टर-49 नोएडा पर अभियोग पंजीकृत है। घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।*
*पूछताछ का विवरण-*
अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों द्वारा बंद पड़े मकानों में रेकी कर रात्रि में ताला तोड़कर जेवर व अन्य कीमती सामनों की चोरी किया करते थे तथा चोरी के सामानों को सस्ते दामों राहगीरों को बेच दिया करते थे। अभियुक्त अनिल उपरोक्त मोटरसाइकिल चलाने में माहिर है। अभियुक्तों द्वारा मोटरसाइकिल का प्रयोग करते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। अभियुक्तों द्वारा हिमाचल प्रदेश में भी चोरी की घटनाऐं कारित की गई है।
*अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास का विवरण-*
*अभियुक्त अनिल-*
1- मु0अ0सं0- 125/2018 धारा 380,411 भादवि, थाना बल्ह,मण्डी (हिमाचल प्रदेश)।
2- मु0अ0सं0- 338/2019 धारा 21/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना सदर, ,मण्डी (हिमाचल प्रदेश)।
3- मु0अ0सं0- 349/2020 धारा 21/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना बल्ह, ,मण्डी (हिमाचल प्रदेश)।
4- मु0अ0सं0- 036/2023 धारा 454/380/411/34/414 भादवि, थाना बल्ह, ,मण्डी (हिमाचल प्रदेश)।
5- मु0अ0सं0- 121/2025 धारा 331(3)/305 बीएनएस, थाना बल्ह, ,मण्डी (हिमाचल प्रदेश)।
6- मु0अ0सं0- 201/2025 धारा 305ए बीएनएस, थाना सेक्टर-49, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
7- मु0अ0सं0- 214/2025 धारा 305ए बीएनएस, थाना सेक्टर-49, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
8- मु0अ0सं0- 216/2025 धारा 305ए/331(4)/324(4) बीएनएस, थाना सेक्टर-49, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
*अभियुक्त करन-*
1- मु0अ0सं0- 338/2019 धारा 21/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना सदर, ,मण्डी (हिमाचल प्रदेश)।
2- मु0अ0सं0- 349/2020 धारा 21/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना बल्ह, ,मण्डी (हिमाचल प्रदेश)।
3- मु0अ0सं0- 201/2025 धारा 305ए बीएनएस, थाना सेक्टर-49, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
4- मु0अ0सं0- 214/2025 धारा 305ए बीएनएस, थाना सेक्टर-49, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
5- मु0अ0सं0- 216/2025 धारा 305ए/331(4)/324(4) बीएनएस, थाना सेक्टर-49, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

