आज करीब सुबह9.00 बजे अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान की टीम को छोटी बहन si आरती शर्मा जी, के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर 143 थाने के सामने एक मंद बुद्धि महिला जिसकी उम्र करीब 50 साल है जो की बहुत ही बीमार है अवस्था में बैठी हुई है जो अपने बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ है सूचना मिलते के तुरंत बाद.. जिला अध्यक्ष किरण त्यागी जी ..ने सेक्टर 34 अपना घर आश्रम छोटी बहन गायत्री जी से संपर्क किया और गायत्री जी और अपना घर की टीम और जिलाध्यक्ष किरन त्यागी जी ओर टीम मौके पर पहुंची. साथ में, जिला महामंत्री सुरजीत खारी जी ,जिला उपाध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह जी ,जिला सचिव विपिन चौधरी .समस्त टीम के साथ मौके पर पहुंचे माता जी को अपनी गाड़ी से सेक्टर 142 थाने मे जीडी में अपडेट करने के बाद भंगेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया और अपनी गाड़ी जिला अध्यक्ष किरण त्यागी जी के साथ सेक्टर 34 अपना घर आश्रम छोड़ के आए ।
. सहयोग के पुलिस प्रशासन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंगेल के डॉक्टर और ,जिला अध्यक्ष किरन त्यागी जी, एवं बड़े भाई सुरजीत खारी जी , ठाकुर संजय सिंह एवं समस्त टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद
विपिन चौधरी युवा समाजसेवी एवं मंडल उपाध्यक्ष बीजेपी एवं जिला सचिव अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान जिला गौतम बुध नगर