संवाददाता राजन अवस्थी
सीतापुर। तहसील बिसवां विकासखंड रेउसा की। 150, विधानसभा सेवता में मां सोनासर देवी का मंदिर प्राचीन काल से स्थित है। अष्टमी व नवमी के दिन हजारों की संख्या में माता रानी के दर्शन करने भक्तगण आए। और हवन भी किया। और जोरदार जयकारे के साथ मां सोनासर देवी का जयकारा लगाते रहे। मंदिर के पंडित प्रेम शुक्ला बहुत ही मंदिर के प्रति अच्छा कार्य करते हैं। और आपको बताते चलें थाना रेउसा द्वारा दो गार्ड वहां पर मौजूद हर वक्त रहते हैं। की किसी भी प्रकार का विवाद ना होने पाए। मंदिर के प्रबंधक बाबूराम अवस्थी भी मंदिर का कार्य बहुत ही अच्छी तरीके से निभाते हैं। पुलिस द्वारा भक्तों को कोई भी परेशानी नहीं हुई। और वहां पर एक मेला मैदान भी है। जहां पर रामलीला का नाटक किया जाता है। जो कि बहुत ही अच्छा कार्य है। मां सोनासर देवी मंदिर का जिक्र आल्हा उदल की किताबों में भी किया गया है। यह एक बहुत ही प्राचीन समय का मंदिर है। जो कि सेवता विधानसभा में स्थित है। अमावस्या के दिन भी हजारों की संख्या में लोग वहां पर माता रानी के दर्शन करने आते हैं। मां सोनासर देवी से भक्त जो अपनी मनोकामना मांगते हैं। मां उनकी मनोकामना जरूर पूर्ण करती हैं। इस गांजर क्षेत्र में एक ही मंदिर प्राचीन काल का है। वह मां सोनासर देवी मंदिर सेवता का है। और पुलिस के द्वारा अमावस्या के दिन नवरात्र के समय में हर समय वहां पर उपस्थित रहती है। आज नवमी के दिन हजारों भक्तों ने मां सोनासर देवी के डीजे वा भांगड़ा के सहित जय जय कार लगाए।