सीतापुर। तहसील बिसवां विकास क्षेत्र रेउसा के अंतर्गत ग्राम पंचायत ईरापुर सुतौली के मजरा ग्राम बंगरहा के निवासी, राकेश धोबी, सागर धोबी पुत्र मनोहर धोबी का घर जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें वहीं के निवासी कोटेदार संदीप अवस्थी ने बताया। टेलीफोन के माध्यम से की अचानक आज सुबह आग लग जाने से दो भाइयों के घर जलकर खाक हो गए। जितना भी सामान घर के अंदर था। सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने अपना बहुत प्रयास किया। फिर भी सामान बचाने में असफल रहे। कोटेदार संदीप अवस्थी ने लेखपाल से बात की तो लेखपाल ने बताया। उसका फोटो भेज दो व्हाट्सएप के जरिए। जबकि एक गरीब का घर जलकर राख हो गया। और लेखपाल महोदय उसके घर तक नहीं आ पाए। जबकि उनको अवगत करा दिया गया था। व्हाट्सएप के माध्यम से सारा कार्य लेखपाल महोदय करते हैं। और एक गरीब की कुटिया जल गई। उसके बारे में नहीं सोच रहे हैं। और ना तो अभी तक आए हैं। ऐसे हैं हमारे अधिकारी जो जनता की नहीं सुनते अपने तौर तरीके से कार्य करते हैं। लेखपाल को तत्काल गांव को पहुंचकर उसकी लिखा पढ़ी कर उसकी सहायता करें। जो कि नियम कहता है।