सीतापुर। रामपुर मथुरा. में प्राथमिक विद्यालय दैमलपुर ग्राम पंचायत सुरजनपुर में तैनात अध्यापक जयराम जो कि प्रधानाध्यापक है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें। दिनांक, 28/4/2022. अपने चार पहिया वाहन जायलो से जा रहे थे।
उसी समय संगत चौराहा पुरानी शराब ठेकी के पास टिखटा मोड़ पर एक गाय का बछड़ा बैठा हुआ था। तभी गाय के बछड़े पर फोर व्हीलर जाइलो कार चढ़ गई। और बछड़े की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
वही संगत चौराहे पर एकत्रित हुए लोगों ने बताया। की सरकारी अध्यापक जय राम पुत्र राम जी ने कई बार गाड़ी को बछड़े के ऊपर चढ़ाया जिससे बछड़े की मौके पर ही मृत्यु हो गई। और वही सूत्रों की माने तो एक आवारा सांड को भी पूर्व में भालो से छेद कर जय राम पुत्र राम जी ने हत्या कर दी थी।
और आज समक्ष सबूत देखने को मिला की एक बछड़े पर कई बार अपनी फोर व्हीलर आगे पीछे करके चढ़ाकर मार डाला तभी नाराज हुए। कई व्यक्तियों ने जैसे कि राजकुमार माता प्रसाद रायपुर अलायपुर बबलू बोधे मिश्र राधेश्याम ने रामपुर मथुरा थाने में एफ आई आर दर्ज कराई तभी रामपुर मथुरा की पुलिस ने एफ आई आर को गंभीरता से लेते हुए।
अपराध संख्या 164, धारा 429, के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही के लिए सरकारी अध्यापक को गिरफ्तार किया गया।
इस मौके पर हर गांव के गौ सेवक केशव शुक्ला रामपुर मथुरा के छोटे कुन्नू अवस्थी धीरेंद्र मिश्रा ब्रह्म प्रकाश त्रिपाठी सहित आदि लोग मौजूद रहे वही जब स्थानीय पुलिस से बात की गई। तो जिस गाड़ी से गाय की बछड़े को मारा गया है। उस गाड़ी को भी थाने पर खींच वाया जाएगा। और बछड़े के मांस को भी पीएम हेतु भेजा गया है। और बछड़े का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है।