लहरपुर कोतवाल राजीव सिंह की तानाशाही हुई जग उजागर,
कोतवाल की मनमानी से दर-दर भटकने को मजबूर पीड़िता मंजूषा
सीतापुर। लहरपुर. जहां एक तरफ सुबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ अपराधियों,माफियाओं,गुंडों,चोरों,लुटेरों पर नकेल कसने की बात करते हैं। और शासन प्रशासन की सख्ती से उन पर कार्यवाही करने की बात करते हैं। तो वही ठीक इसके उलट लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों की दबंगई और चोरों की चोरियां जारी है। और लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो चुकी है। जहाँ तरफ नवागत कप्तान घुले सुशील चंद्रभान अपनी पारदर्शिता ईमानदारी व सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। तो वही लहरपुर कोतवाल राजीव सिंह की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग रहे है। और पुलिस प्रशासन पर दाग लगाने की कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खेत में लगा जामुन का पेड़ गांव के ही दबंग ने चोरी से काट कर बेंच दिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर दबंगों के तहत कार्यवाही की मांग की है। पीडिता के अरोपानुसार
पुलिस ने पीड़ित से कार्यवाही तो दूर मामले की जांच ही करना पुलिस ने मुनासिब नहीं समझा।पीड़ित उच्चाधिकारियों के ऑफिस के चक्कर लगाते परेशान होकर मुख्यमंत्री हेल्प डेस्क पर शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक लहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निंबोरी निवासिनी पीड़िता मंजूषा पत्नी इन्द्रसेन वर्मा ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र लेकर यह आरोप लगाया है। कि गांव के ही दबंग किस्म के निवासी डगरू वर्मा, पुत्र जमुना सागर वर्मा, कि मेरे खेत में लगा काफी पुराना जामुन का पेड़ लगा था ।उसे वह 26, तारीख को रात में चोरी छुपे काट ले गए। हम लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी।जिसके बाद पीड़ित प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया।
कि मंजूषा देवी ने 27, तारीख को कोतवाली में लिखित प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। इसके उपरांत तृतीय प्रार्थना पत्र पीड़ित ने 30, तारीख को कोतवाली में दिया था। उस पर भी कोई सुनवाई ना होने पर पुनः 2, तारीख को उप जिलाधिकारी लहरपुर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री हेल्प डेस्क पर शिकायत की थी। जिसकी संदर्भ संख्या 9221 54000 46954 है। इस प्रकार से पुलिस अपना कर्तव्य निभा रही है। जो की गलत है।