सीतापुर रेउसा.. थाना रेउसा अंतर्गत लक्ष्मनपुर गांव निवासी पुष्पा देवी पत्नी रजनीश शुक्ला ने दबंगों द्वारा अपने घर पर किए जा रहे अवैध कब्जे के विरुद्ध जिलाधिकारी सीतापुर से तहसील समाधान दिवस में मुलाकात कर शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की! जिलाधिकारी महोदय ने न्यायालय के माध्यम से पैमाईश करवा कर प्रकरण निस्तारित करने का लिखित आदेश उपजिलाधिकारी बिसवां को दिया! उपजिलाधिकारी बिसवां द्वारा पुलिस प्रशासन रेउसा को पैमाईश होने तक यथास्थिति बरकरार रखने हेतु निर्देशित किया गया! जिलाधिकारी सीतापुर और उपजिलाधिकारी बिसवां द्वारा निर्माण कार्य रोकने हेतु दिए गए आदेश की अवहेलना करते हुए भू माफियाओं द्वारा निर्माण कार्य जारी रहने पर पीड़ित पक्ष ने किसान मंच महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अल्पना सिंह से न्याय की गुहार लगाई! अल्पना सिंह ने उपरोक्त प्रकरण में जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क कर पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की मांग किए जाने के बाद आज उपजिलाधिकारी बिसवां ने पैमाईश न होने तक कार्य रुकवाने के लिए आश्वासन दिया है!महिला प्रदेश अध्यक्ष अल्पना सिंह ने कहा कि गरीबों के घरों पर दबंग भू माफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जों से पीड़ित परिवारों को निजात दिलाई जाए!