आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के ऊपर दो माह से बाल पुष्टा आहार नहीं दिये जाने का ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी व खंण्ड बिकास अधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर लगायी न्याय की गुहार।
सीतापुर। विकासखंड सांडा सकरन की ग्राम पंचायत देवता पुर का है। इस ग्राम पंचायत में 5, गांव जुड़े हुए हैं। जैसे कि देवता पुर, टेडवाडीह, मोइया पुरवा, सल्हर पुरवा, आदि गांव हैं। जिन गांवों के आंगनबाड़ी का कार्य विनोद कुमारी और सुमन देखती हैं।
जिनके ऊपर ग्रामीणों ने 2, माह से बाल पुष्टाहार न दिए। जाने का आरोप लगाते हुए। उप जिला अधिकारी बिसवां व खंड विकास अधिकारी सांडा सकरन को लिखित प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार।
पीड़ित ग्रामीण महिलाओं के नाम इस प्रकार हैं। राम कुमारी, पूनम, सुनीता, सर्वेश कुमार, शिव देवी, इंद्रजीत ,कमला, मुन्नालाल, उर्मिला, संगीता ,राममिलन, अनीता ,ममता देवी ,किरन देवी, हरिनाम व मंजू देवी आदि। ने आइजीआरएस के माध्यम से व उप जिला अधिकारी महोदय बिसवां व खंड विकास अधिकारी सांडा सकरन को लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
अब देखना यह है। कि उच्च अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेते हैं। या यूं ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बाल पुष्टाहार गमन करती रहेंगी।