बिसवा/ सीतापुर. यह पूरा मामला जनपद सीतापुर तहसील बिसवा के विकास खण्ड सकरन सांडा की ग्राम पंचायत किरतापुर अस्थाई गोशाला का है। जहां पर आए दिन डाक्टरों की लापर वाही के कारण गौशाला में आए दिन जानवर बिलख बिलख कर मरने को मजबूर हो रहे हैं। मीडिया कर्मी ने गौशाला का निरीक्षण किया। तो देखा कि वहां पर जानवर तड़प तड़प कर मर रहे है।
इस बारे में गौशाला के कर्मचारियों से पूछने पर उन्होंने बताया कि आज कोई डॉक्टर यहां पर नही आया है। और इसकी सूचना हमने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र कुमार को दिया। उन्होंने तुरन्त डॉक्टर साहब अरविंद वर्मा को फोन के माध्यम से बताया फिर भी वहां से कोई नहीं आया। फिर मीडिया कर्मी ने डॉक्टर साहब अरविंद वर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि हम क्या करें। आज ही तो कोई नहीं पहुंच पाया है। और अभी भेज रहे हैं।
लेकिन साम पांच बजे तक कोई नहीं आया। और उन्होंने कहा कि आप पेपर में निकाल दीजिए। अब देखना यह है। कि योगी सरकार जानवरों पर हो रहे अत्याचार पर इन भ्रष्ट डाक्टरों पर कोई कार्यवाही करती हैं। या यूं ही डाक्टरों के चलते गौसाला में जानवर मरते रहेंगे।