ब्यूरो रिपोर्ट सीतापुर
रेउसा/सीतापुर पर्यावरण प्रेमी व जिला पंचायत सदस्य इंद्रपाल चौधरी ने बढ़ते तापमान प्रदूषित वातावरण को देखते हुए। अपने 34 वे जन्मदिवस पर केक ना काटकर 34 आम के पेंड लगवाकर पर्यावरण को संरक्षित करने का सराहनीय कार्य किया है।अपने जन्मदिन के अवसर पर श्री चौधरी ने बताया कि आज जिस तरह तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। व प्रदूषण फैल रहा है।
यदि हम भारतीय युवा इस पर ध्यान नहीं देंगे तो आगे चलकर भविष्य में भयानक परिणाम भुगतने होंगे हम अपनी धरती से पानी अन्य पेड़ पौधे फल हवा आदि ग्रहण करते हैं। तो हमारा परम कर्तव्य भी है। कि अपनी धरती को संरक्षित करें। आज हम सब इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कि भारत के कई बड़े शहर अत्यधिक प्रदूषण व गिरते जलस्तर का सामना कर रहे हैं।
दूसरा सबसे बड़ा कारण जंगलों व पेड़ों का तेजी से कटना है। हमारे पूर्वजो ने जोभि पेड़ लगा गए थे। उन्ही पेड़ों से हम अबतक जिंदा हैं।परंतु सोचने की बात यह है।कि हम भारतीय युवा कितने धरा प्रेमी हैं।मैं भारतीय युवाओं से निवेदन और अपील करता हूं। कि सभी युवा साथी हर वर्ष एक एक पेड़ जरूर लगाएं।
श्री चौधरी ने गांव के ही 34 लोगों को 34 आम के पेड़ देकर उनको लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रहलाद कुमार कनौजिया एडवोकेट,प्रमोद दीक्षित, संबारू मौर्य श्रीकृष्ण जायसवाल रामरतन भार्गव विजय, दिनेश, सूर्यपाल भारती रामभूषण गुप्ता रतिराज मौर्य रामआसरे सुंदरलाल निर्मल कुमार संतोष कुमार आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।