सीतापुर रेउसा शुक्रवार को रेउसा क्षेत्र के करीब 70 हजारों कांवरिया घाघरा नदी से जल भरकर छोटी काशी गोलागोकरण के लिए रवाना हो गए करीब 135 किलोमीटर से भी अधिक दूरी पैदल चलकर शिव भक्त अपने आराध्य देव भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे यह कांवरिया सोमवार को भगवान भोलेनाथ के दरबार पहुंचेंगे रेउसा क्षेत्र में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिव शंकर की यात्रा निकाली गई।
हजारों की संख्या में कांवरियों का जत्था गुरुवार देर रात को चहलारी घाट पहुंचा जहां पर घाघरा नदी से कांवरियों ने जल भरा। जिसके बाद घाघरा नदी के जल की कांवर लेकर कांवरियों का जत्था नाचते गाते हुए छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हो गया ।
इस दौरान हर हर महादेव बोल बम के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा कांवर यात्रा में भगवान शिव व पार्वती का रूप रखकर कलाकार भी शामिल हुए। डीजे की धुन पर धिरकता हुआ कांवरियों का जत्था रेउसा, खुरालिया, रतनगंज होते हुए शिव के जयकारों के साथ गोला के लिए रवाना हुए साथ ही कांवड़ यात्रा में वृंदावन धाम की मनमोहक झांकियों का कार्यक्रम किया गया मनमोहक झांकियों के साथ शिव भक्ति के पर कांवर यात्री झूमते नजर आए।
कांवरियों का जत्था श्री त्यागी जी महराज के नेतृत्व में रवाना हुए हैं। लहरपुर में कांवरियों के भोजन और रात में रुकने की व्यवस्था गई। जत्थे में विशाल अवस्थी, श्याम किशोर, संदीप अवस्थी, सुधीर अवस्थी, रामू, लवकुश, मिथलेश कुमार, विष्णुकांत अवस्थी, सतीश आदि भक्त शामिल हैं। करीब 3 दिनों तक यात्रा करने के बाद चौथे दिन सोमवार को यह यात्रा गोला गोकर्णनाथ पहुंचेगी। यहां पर भगवान शिव पर कांवरिया जलभिषेक से करेंगे।