सेवता/सीतापुर. हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार तिरंगा जागरूकता अभियान रैली सेउता के किशोर इन्टर कॉलेज के छात्रों व अध्यापकों के द्वारा आयोजित की गयी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति का संदेश देते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और लोगों को जागरूक करने की शपथ ली।
कालेज के प्रधानाचार्य श्री तेज नरायण शुक्ल ने कहा कि तिरंगा इस देश और देशवासियों की आन-बान और शान है। इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के हर घर पर तिरंगा फहराए जाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में लोगों में इस अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जागरूकता अभियान रैली विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार के इस अभियान को रफ्तार देने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान कालेज प्रधानाचार्य तेज नरायण शुक्ल, प्रबंध समिति से श्री ज्ञान प्रकाश शुक्ल, वर्षा शुक्ला, विनय पांडेय, सतीश गुप्त, अरुण अवस्थी, यदुवेन्द्र कुमार, धीरेंद्र शुक्ल, प्रभात श्रीवास्तव, सांतू राम, सतीश त्रिवेदी, विपुल शुक्ल, कृष्ण मुरारी अवस्थी, कौशलेंद्र सिंह संत पांडे, अरविंद कुमार एवम कॉलेज के कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।