रेउसा/सीतापुर आजादी का अमृत महोत्सव आजादी के 75 वर्ष और स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास की तरह ही आजादी के बाद का 75 वर्ष का सफर आम भारतीयों की मेहनत नावोमेश उद्यम का प्रतिबिंब है। देश हो या विदेश हम भारतीय ने अपनी मेहनत से खुद को साबित किया है हमें अपने संविधान पर गर्व है।
हमें अपनी लोकतांत्रिक परंपराओं पर गर्व है। लोकतन्त्र की जननी भारत आज भी लोकतंत्र को मजबूत कर आगे बढ़ रहा है ज्ञान और विज्ञान से समृद्ध भारत मंगल से चंद्रमा पर अपनी छाप छोड़ रहा है पूरे जिले में यात्रा निकाली जा रही है। पूरा जिला तिरंगामय हो गया है। भारत माता की जय के नारों से शहर गूंज रहा है।
इसी क्रम में रेउसा अटल चौक से होते हुए पूरे नगर में तिरंगा यात्रा और बाइक रैली निकली गई भारत माता की जय वंदे मातरम् के नारों की गूंज से देशभक्त की भावना देखते ही बन रही थी। बाइक यात्रा में राजन अवस्थी, रोहित अवस्थी, मेवा गुप्ता, राजा गुप्ता, राजू गुप्ता, नितिन पोरवाल, मुकुल पोरवाल, दिवाकर, अंकित मौर्या, बालकराम, समस्त व्यापार मंडल,समस्त नगर वासी सहित सैकड़ों संख्या में देश भक्त मौजूद रहे।