महमूदाबाद/सीतापुर आज दिनांक 17 सितम्बर 2022 में विश्व मानवाधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय एम .एस .के .डी .पब्लिक स्कूल परिसर मोहल्ला रमुवापुर , विकासखंड महमूदाबाद जनपद सीतापुर में राष्ट्रीय प्रभारी ओम प्रकाश पाण्डेय जी की अध्यक्षता में एस. एस.दिनकर राष्ट्रीय संरक्षक भारत एवं चक्र सुदर्शन पाण्डेय प्रदेश न्याय एवं विधि सलाहकार मंत्री उत्तर प्रदेश एवं सभासद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महमूदाबाद जी ने विश्वकर्मा महाराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद प्राप्त किया| चक्र सुदर्शन पाण्डेय जी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सभी अतिथियों एवं बच्चों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिला कर सभी ने प्रधानमंत्री जी को उनके जन्मदिवस पर बधाइयां दी |कार्यक्रम में रवि लाल रस्तोगी, लवकुश कुमार, दीपक कुमार, बद्री प्रसाद, मोहित कुमार,ओम प्रकाश शुक्ला, अनिल कुमार वर्मा ,सुमेरी लाल ,अवधराम ,शिवकुमार , राजमल, बबलू चौहान, फुद्दा रावत , गोल्डी वर्मा , शहनाज, मोहिनी वर्मा , महफूज ,राज कुमार अनुष्का राज ,खुशबू ,शिवा राज, गायत्री, आदि सद्स्य भारी संख्या में उपस्थित रहे|