मुंशीगंज (सीतापुर) किसान मंच कार्यालय पर संगठन विस्तार और भविष्य की रुपरेखा निर्धारण हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष मा०विनोद सिंह जी का सीतापुर में आगमन हुआ। पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी का उद्देश्य किसान हित में संघर्ष और ज्वलंत मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाना है! पदाधिकारियों का उद्देश्य जनहित और किसान हित में अपनी आवाज बुलंद करना होना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने अपने संबोधन में उ०प्र० भाजपा सरकार द्वारा किसानों के प्रति अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में पुनर्वापसी के बाद किसानों के लिए किए गए सभी चुनावी वायदे भूला दिए जाते हैं। राष्ट्रीय सचिव/प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी साथियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। पदाधिकारी बनने के बाद संगठन के प्रति उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी!संगठन से निष्क्रिय लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अल्पना सिंह ने कहा शीर्ष नेतृत्व द्वारा हम सभी पदाधिकारी साथियों में सक्रियता के लिए सम्पर्क और निर्देशन बहुत जरूरी है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष आवेज चिश्ती,मंडल अध्यक्ष सरदार निर्भय सिंह,जिला अध्यक्ष मतीन खां, लखीमपुर खीरी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष मुजीब अहमद,प्रवक्ता शराफत भाई उपस्थित थे।