रेउसा सीतापुर। विकास क्षेत्र रेउसा के ग्राम दलपतपुर के रहने वाले कृष्णकांत गौतम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डाक्टर पर अपनी बहन सुलोचनी उम्र 16 साल की है। को गलत दवाई देने से हुई मौत का आरोप लगाते हुए। जिलाधिकारी सीतापुर और रेउसा थाने में नामजद तहरीर देते हुए। बताया कि शाम के समय बहन सुलोचनी के बुखार आ गया था। इलाज को लेकर रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाए। जहां पर ड्यूटी पर तैनात डाक्टर सुनील यादव के द्वारा इलाज किया गया। इलाज मे दवाई ipsolin इंजेक्शन व अन्य पांच इंजेक्शन डालकर ग्लूकोज के बोतल में चढ़ा दिया। जिससे बहन की तबियत सुधरने को जगह और भी बिगड़ गई। पीड़ित ने डाक्टर के उपर पांच हजार इलाज करने के नाम पर मांग की थी। न दे सकने की वजह से सुलोचनी की जान चली गई। साथ ही रामकृष्ण गौतम और भी कई लोगों ने बताया। कि तैनात डाक्टर सुनील यादव ड्यूटी के दौरान हमेशा शराब पिए रहता है। डाक्टर सुनील से पूछने पर बताया। दो अक्तूबर को शराब बन्दी होती है। उस दिन शराब कहां मिलती है। लगाया गया आरोप गलत है। उन्होंने बताया ड्यूटी पर डाक्टर ध्रुव हमेशा शराब पिए रहते है। हम पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। इस प्रकरण मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक विकाश मिश्र से बात की गई तो बताया की 02/10/2022 करीब 10 बजे पीड़ित रामकृष्ण अपनी बहन की इलाज के लिए लाया था। बुखार अधिक था ड्यूटी पर अनूप यादव तैनात थे। उन्होंने इलाज किया था। राहत न मिलने कि वजह से मरीज को लेकर चले गए थे। कुछ देर बाद आए डाक्टर से इलाज की दवा पर्चा पर नोट कराई। उसके बाद तहरीर दिया और बताया ड्यूटी पर तैनात डाक्टर की लापरवाही को लेकर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखूंगा।