कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का टोटा बाहरी लोग कर रहें हैं प्रचार धार्मिक क्षेत्रों पर रहकर स्थलों का कर रहें हैं दुरुपयोग: गौरव सिरोठिया
सागर- विधानसभा चुनाव के निमित्त कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय प्रत्याशी को पसंद नही कर रहे हैं और न ही चुनावी मैदान में आ रहे है। जिसके फलस्वरूप आज कांग्रेस प्रत्याशी को बाहरी लोगों शहर में प्रचार करने बुलाना पड़ रहा और यह लोग धार्मिक क्षेत्रों में रहकर क्षेत्र का दुरुपयोग कर रहे है।
यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही। गौरव सिरोठिया ने कहा कि सागर में पूर्णतःभाजपा के पक्ष में माहौल और जनसमर्थन देख कांग्रेस में भारी बौखलाहट हैं। आज एक ओर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर प्रत्याशी शैलेंद्र जैन को जिताने के लिए प्राण प्रण से जुटे हैं। वही कांग्रेस को आयोजित लोगों के सहारे मैदान में रहना पड़ रहा हैं। जिला अध्यक्ष सिरोठिया ने कहा कि आज कांग्रेस की प्रत्याशी पर धार्मिक क्षेत्र के दुरुपयोग सहित आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एफ.आई.आर दर्ज हुई। इससे यह स्पष्ट होता हैं कि कांग्रेस अब अलोकतांत्रिक रूप से चुनावी मैदान में रहने का प्रयास कर रही हैं। इसके साथ ही सिरोठिया ने कांग्रेस और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा अतिशय सिद्ध क्षेत्र श्री मंगलगिरी में किए गए कृत्य की घोर निन्दा की हैं।