सम्भल:-जनपद संभल के असमोली विकासखंड के सेमली से तेली वाली मढ़ैयों होते हुए चौधरी शीशपाल सिंह पूर्व चेयरमैन कि मढ़ैयों तक लगभग 3 किलोमीटर लंबे मार्ग का मरम्मत कार्य लंबे अरसे से नहीं किया गया है जिसकी वजह से उक्त मार्ग की हालत बहुत ही जर्जर हो चुकी है। यह मार्ग सैकड़ों गांवों को आपस में जुड़ने के लिए एकमात्र मुख्य मार्ग है। एक मुख्य मार्ग तेली वाली मढ़ैयों से होकर जाता है। क्योंकि तेली वाली मढैया में मुख्य मार्ग के बराबर में घरों के पानी के निकास के लिए नाली बनी हुई नहीं है। जिससे कई घरों का पानी भी गड्ढा युक्त सड़क पर बहता रहता है जिससे बिना बरसात के भी तेली वाली मढ़ैयों से पैदल व्यक्ति भी बिना पैर गंदे किए नहीं निकल सकता। क्योंकि उक्त मार्ग सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाला एकमात्र मुख्य मार्ग है। और वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। इसलिए एक बहुत बड़ी आबादी को आवागमन करने में बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है।
चौधरी शीशपाल सिंह पूर्व चेयरमैन क्योंकि पहले से ही जनहित के कामों में बहुत ज्यादा रुचि रखते हैं। चौधरी शीशपाल सिंह ने उक्त मार्ग की मरम्मत के लिए कई बड़े राजनीतिक व्यक्तियों वह अधिकारियों को लिखित में प्रार्थना पत्र भी दिए तथा जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज करवाई परंतु उक्त मार्ग का संज्ञान किसी ने भी आज तक नहीं लिया।
उक्त मार्ग से संबंधित प्रार्थना पत्र क्षेत्रीय विधायक पिंकी सिंह यादव को भी दिया गया विधायक महोदय आने उक्त मार्ग से संबंधित प्रार्थना पत्र को लोक निर्माण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को 28 फरवरी 2023 को अग्रेषित कर दिया परंतु शासन द्वारा उक्त मार्ग का संज्ञान आज तक नहीं लिया गया।
16 मार्च 2023 को चौधरी शीशपाल सिंह पूर्व चेयरमैन द्वारा उक्त मार्ग से संबंधित एक प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी संभल मनीष बंसल को भी दिया गया परंतु आज तक प्रशासन द्वारा भी उक्त मार्ग का संज्ञान नहीं लिया गया।
क्षेत्र का एक बहुत बड़ा जनसमुदाय आज भी कीचड़ भरे रास्ते से आवागमन करने को मजबूर है।