सम्भल:-संभल कोतवाली पुलिस ने जनपद के ही थाना केला देवी क्षेत्र निवासी ममता और थाना असमोली क्षेत्र के गांव अख्तार पुर्तगाल निवासी शकुंतला को गिरफ्तार किया है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना हयातनगर कस्बा निवासी महिला इनके साथ रहती है स्वास्थ्य विभाग में आशा बहू के पद पर काम करने वाली ममता और शकुंतला उसके जरिए लोगों को झांसे में लेती हैं और फिर नजदीकी बढ़ा कर उन पर आरोप लगाते हुए मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम बैठती है इसी से जुड़ा एक मामला कुछ दिन पहले थाना हयातनगर क्षेत्र से सामने आया था जहां ममता और शकुंतला के कहने पर महिला ने हयात नगर निवासी पालिका कर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
संभल में हनीट्रैप के जरिए पुरुषों को फसाने वाली 2 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने के बाद दोनों महिलाओं का न्यायालय के लिए चालान कर दिया पुलिस के अनुसार दोनों महिलाएं स्वास्थ्य विभाग में आशा बहू के पद पर तैनात हैं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की गहनता से जांच शुरू की और ममता एवं शकुंतला को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने दोनों महिलाओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के बाद उनका न्यायालय के लिए चालान कर दिया पुलिस ने महिलाओं को न्यायालय में पेश करने से पूर्व उनका संभाल के जिला संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल कराया दुष्कर्म के आरोपी कर्मचारियों को नगर पालिका परिषद संभल द्वारा निलंबित कर दिया गया पंजू सराय पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों महिलाओं को धारा 384 एवं 389 में कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है पूरे मामले की अभी विवेचना चल रही है और दर्ज एफआईआर की विवेचना करते हुए रंगदारी मांगने एवं हनी ट्रैप में फंसने के चलते दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।
सीओ संभल जितेंद्र कुमार ने बताया कि दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है एक महिला द्वारा थाना हयातनगर में चोरी की एक एफ आई आर दर्ज कराई जींस जिसमें उनकी संलिप्तता पाई गई दोनों महिलाओं को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है।