( ब्यूरो चीफ, दीपक मिश्रा )
कानपुर नगर:- गर्मी हो या फिर हम बात करे सर्दियों की पुलिस प्रशासन हमारे बचाव के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। कानपुर आयुक्त अखिल कुमार व ट्रैफिक डीसीपी आरती सिंह की सराहनीय पहल देखने को मिली हैं। डीसीपी ट्रैफिक आरती सिंह हमेशा अपने काम के प्रति जागरूक रहती है। बढ़ती हुई गर्मी के चलते सभी थाना प्रभारियों को भी पुलिस आयुक्त द्वारा गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
प्रचण्ड गर्मी को मद्देनजर रखते हुए चौराहों पर धूप में खड़े होकर ट्रैफिक का संचालन और क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए ड्यूटी के दौरान गर्मी से बचाव और अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने किट छाता, ग्लूकॉन डी, ओआरएस व थर्मस व अन्य जरूरी सामान सभी पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराए हैं।
व इस दौरान सभी अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।