*रिपोर्ट,दीपक मिश्रा*
*मुरादनगर* ( दीपक मिश्रा ) :-थाना भोजपुर पुलिस व स्वाट टीम ने मिलकर लूट के मुकदमे में फरार चल रहे बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है पुलिस ने बदमाशो जिनके कब्जे से दो तमंचा, चार जिंदा कारतूस व, एक खोखा कारतूस बरामद किया है मिली जानकारी में बताया गया कि फरीदनगर के कीकड के जंगल में लूट करने वाले अपराधियों से हुई मुठभेड़ के दौरान ,पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया तथा अन्य तीन साथी मौके से फरार हो गए, जिसमे से दो बदमाशो को काम्बिग के दौरान गिरफ्तार किया पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम इतवारी पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम ईशापुर थाना निगोही जिला शहाजानपुर भारत पुत्र मोती निवासी उपरोक्त, पदम उर्फ विष्णु पुत्र मैकुलाल निवासी बताया् । गिरफ्तार अभियुक्तो पर लूट से सम्बन्धित तीन अभियोग थाना भोजपुर पर पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है पुलिस ने बदमाशो के पास से दो तमंचा 315 बोर मय 4 जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किया है