संडीला/हरदोई/कन्नौज: नाबार्ड उत्तर प्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक श्री पंकज कुमार ने हाल ही में हरदोई और कन्नौज जनपद में विभिन्न परियोजनाओं और कृषक उत्पादक संगठनों (FPOs) का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ श्री अनुपम दत्ता, एजीएम तथा श्री आदित्य शर्मा, जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम), नाबार्ड हरदोई भी उपस्थित रहे।
श्री कुमार ने सबसे पहले HCL फाउंडेशन द्वारा संडीला एवं हथौड़ा (बालामऊ) क्षेत्र में संचालित परियोजनाओं का दौरा किया, जहां उन्होंने ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न नवाचारों और सामुदायिक प्रयासों का अवलोकन किया।
इसके पश्चात उन्होंने नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित माधौगंज FPO और मल्लावां FPO का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और संगठनों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
दौरे के अंतिम चरण में, श्री पंकज कुमार कन्नौज स्थित "सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल्स, उमर्दा" पहुँचे। यहाँ उन्होंने इज़रायली तकनीक से उन्नत सब्ज़ी उत्पादन की व्यवस्थाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों का निरीक्षण किया।