स्रबत दा भला सोसाइटी धनौला व सी.टी. विश्वविद्यालय की और से फिजियोथैरिपी कैंप का आयोजन
50 के करीब मरीजों की निशुल्क जांच कर प्रणाली के बारे में दी जानकारी
स्रबत दा भला सोसाइटी धनौला व सी.टी. विश्वविद्यालय की और से नगर निवासियों के सहयोग से गौशाला धनौला में फिजियोथैरिपी कैंप का आयोजन किया गया। जिस में 50 के करीब मरीजों की निशुल्क जांच कर उनको इस फिजियोथैरिपी प्रणाली और इस के द्वारा कैसे रोग मुक्त हो के बारे में जानकारी दी गई ।
सीटी विश्व विद्यालय के प्रमुख डॉक्टर व प्रोफेसर चांसलर डाक्टर अतुल एच.ओ.डी. के दिशा निर्देशों तहत डॉक्टर हरमिंदर कौर, डॉक्टर खुशबू, प्रोफेसर मनवीर सिंह आदि ने 50 के करीब मरीजों का चेकअप किया गया।
सरबत दा भला सोसायटी के पर्मुख रमिंदर सिंह रामा,डॉक्टर शंकर बांसल, डॉक्टर चिमन लाल, विजय गर्ग, मनोज कुमार टोनी, भूषण कुमार, बिट्टू कुमार गोयल, रवि कुमार दानगढ़िया, चंचल शर्मा एसिस्टेंट, दीपक कुमार, हैपी, विजय कुमार , गगन वर्मा, चेयरमैन जीवन कुमार बांसल,अगरवाल सभा के अध्यक्ष अरुण कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमन वर्मा, यूनिवर्सिटी के चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी, वाइस चांसलर डॉक्टर सतीश बांसल, डायरेक्टर अमनदीप सिंह टांगडी, साहिल कपूर डायरेक्टर बिजनेस डेवलपमेंट, कुनाल गर्ग एसिस्टेंट प्रोफेसर एनीमेशन एंड मासमीडिया विंग द्वारा इस का संचालन किया गया। इस कार्य की ज़िला बरनाला में काफी सहारना हुई।