*राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे के द्वारा अन्य साथियों को भी शिक्षित प्रशिक्षित किया
खरगोन - हर कोई अपने हक अधिकार की लड़ाई लड़ने की बात रहे हैं, खरगोन जिले में ऐसा ही एक तेजी से उभरता हुआ चेहरा नजर आ रहा है 19 वर्ष की उम्र में राजेश बर्डे समाज को जागरूक कर रहे हैं, जिले में सर्व समाज को संगठित कर एकजुट होकर एकता के सूत्र में बंधे रहे और आपसी मतभेद भूलकर एक हो इस उद्देश्य से राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे द्वारा राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा की नींव जिले में रखी गई है। राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे ने कहा है कि आज पूरे देश में देखा जा रहा है , किसी भी धर्म जाति समुदाय से हो, अगर कोई गरीब व्यक्ति है तो उसके साथ ज्यादा अन्याय, अत्याचार होता है, ऐसे लोगों के लिए राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के सभी साथी खड़े रहेंगे और उस पीड़ित गरीब व्यक्ति को न्याय दिलाएंगे, राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे ने कहा है कि गरीब लोगों की आवाज दबा दी जाती है इसके लिए सभी साथियों को एकजुट होकर समाज के लिए संवैधानिक रूप से लड़ाई लड़ने की बात कही है, राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे ने कहा कि भ्रष्टाचार का पर्दाफाश आरटीआई R.T.I. लगाकर करने के लिए कहा, जिससे खुलकर भ्रष्टाचार सामने आएगा, राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे ने कहा है कि राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा संगठन तो जोड़ने का संगठन है, जो किसी का भी धर्म जाति देखकर लड़ाई नहीं लड़ता, *राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे ने एक बड़ी बात कही है,* राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे ने कहा है कि मैं किसी पद पर रहूं या ना रहूं, किसी संगठन मैं रहूं या न रहूं, लेकिन हमेशा गरीब लोगों की साथ था, साथ हूं, और साथ रहूंगा, गरीब लोगों के दबी हुई आवाज उठाऊंगा, यह राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे ने कहा । राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे ने मजदूरों पर भी खुलकर चर्चा करें, मजदूरों को सही मजदूरी क्यों नहीं मिलती, और गांव के गरीब आदिवासी मजदूर बाहर मजदूरी क्यों करने जाते हैं, और बाहर मजदूरी करने जाते हैं तो उन्हें पैसे समय पर मिलते हैं या नहीं ये बाते भी राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे के द्वारा समझाया गया। राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे ने शिक्षा के क्षेत्र में भी विशेष चर्चा करें, जिला सदस्यता प्रभारी सुनील चौहान ने कहा है कि हमे गांव की स्कूलों व आंगनवाड़ी पे भी ध्यान देना चाहिए, स्कूल में शिक्षक सही समय पर आते हैं या नहीं, आंगनवाड़ी खुलती हैं या नहीं, जिला सह सदस्यता प्रभारी रूपसिंह वास्के ने कहा है कि अगर समाज के लिए लड़ाई लड़ने पड़ेगी तो भी पीछे नहीं हटेंगे, आदि पदाधिकारियों ने संबोधित किया, राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे ने बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष देवरावेंन भलावी भी जिले की कार्यकारिणी गठन के लिए बहुत जल्द आएंगे। जहां पर कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।आज राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे के द्वारा संपन्न हुई।*