सम्भल:-जनपद संभल के जिला अधिकारी मनीष बंसल जिला पंचायत राज अधिकारी संभल महोदय के निर्देश अनुसार ग्रामों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 10-10 सफाई कर्मचारीयों का एक समूह बनाकर समस्त ग्राम की सफाई कराई जा रही है जिसमें की ग्राम वासी संक्रमित रोग से बच सके।
समूह के द्वारा प्राथमिक विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय पंचायत घर सामुदायिक शौचालय आंगनबाड़ी केंद्र मंदिर मस्जिद सब स्थान होली चौक अन्य सामाजिक स्थल के साथ समस्त ग्राम के रास्तों की घास झाड़ियां आदि काटकर नालियों से कीचड़ निकालकर साफ सफाई की जा रही है कहीं पर भी जल भराव की समस्या पैदा ना हो जिसमें की कोई रोग उत्पन्न ना हो सके
सफाई कर्मचारी टीम लीडर जसराम सिंह के साथ-साथ राजवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, जितेंद्र सिंह , छत्रपाल सिंह ,वीरेंद्र सिंह अलीम शाह ,सतवीर सिंह, रेखा देवी, पूनम देवी द्वारा ग्रामों में साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है।
दिनांक 15. 9 .2023 ज्ञानपुर सिसौना 16. 9 .2023 नागलिया कामगार 18 .9 .2023 चेतावनी 19 .9 .2023 आलिया कल्याणपुर 20 .9 .2023 खानपुर बंद 21.9 .2023 नगला बाई 22.9.2023 सदिरानपुर में साफ सफाई का कार्य किया।
ग्राम पंचायत चितावली के प्रधान कविता देवी पति राजकुमार प्रधान अध्यापिका निधि गुप्ता स्वास्थ्य केंद्र को सरिता देवी पंचायत सहायक निकिता चौधरी रोजगार सेवक जितेंद्र सिंह आंगनवाड़ी कार्य कतरी जागेश देवी आशा शिक्षा देवी ग्राम वासियों ने सफाई कर्मचारियों की भूरि भूरि प्रशंसा की।