प्रयागराज:- प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार एवं प्रसिद्ध साहित्यकार महेंद्र भीष्म द्वारा लिखित नाटक 'वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई' का मंचन सबसे बड़े पंडाल गंगा मंच पर रविवार शाम को किया गया।
महेंद्र भीष्म ने बताया कि नाटक वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का मंचन रविवार शाम को 6:30 पर हुआ ।इसका निर्देशन मशहूर रंगकर्मी चंद्रभाष सिंह करेंगे मंच पर झांसी की रानी की मुख्य भूमिका में जूही कुमारी नजर आएंगे भारतोदय नाट्य संस्था से जुड़े रंग कर्मी इसकी तैयारी को दिन-रात एक कर अंतिम रूप देने में जुटे हुए थे ।नाटक वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नई पत्र के संघर्ष और जिजीविषा का जीवंत वर्णन देखने को मिलेगा उन्होंने बताया कि इस नाट्य प्रस्तुति को सनातन के पूज्य संतों की उपस्थिति का आशीर्वाद मिलेगा।
महाकुंभ 2025 प्रयागराज में कला संस्कृति का संगम भी अपनी भव्यता से दर्शकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है इसी कड़ी में सबसे बड़े पंडाल गंगा मंच पर रविवार शाम को 'वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई' नाटक का मंचन हुआ।