स्वतंत्र स्वरूप ( ब्यूरो हरगोविन्द सिहॅं)
लखनऊ:-अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा 2 फरवरी 2025 को तुलसी उद्यान गीतापल्ली आलमबाग लखनऊ में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसमें संस्था दिव्यांगों को मुफ्त चश्मा, ट्राई साइकिल, बैसाखी, कान की मशीन, ब्लाइंड स्टिक आदि बाटी गई! इस अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विधिक परामर्श शिविर, ज्योतिष शिविर आदि का भी आयोजन किया गया ,इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अप्रतिम सेवाएं प्रदान करने वाले विभिन्न वर्ग के 11 समाज सेवियों को *अवध रत्न सम्मान* से अलंकृत किया गया साथ ही इस अवसर पर संस्था के समस्त संस्थापक सदस्यों सहित सन् 2000 में संस्था से जुड़े हुए 55 सदस्यों का भव्य अभिनन्दन किया समारोह में सनातन वैदिक परम्परा के अनुसार विद्यारंभ करने वाले शिशुओं का *पाटी- पूजन संस्कार* भी कराया गया इस प्रकार आयोजित रजत जयंती समारोह विधिपूर्वक संपन्न हुआ।