बरेली के बीजेपी के विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल का निधन, कार्यकर्ता में शोक की लहर
बरेली के इलाज के दौरान भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन, सर्किट हाउस में बैठक के दौरान बिगड़ी थी तबीयत
बरेली। शुक्रवार को बरेली के सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक के दौरान फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें तत्काल सहयोगियों द्वारा आनन-फानन में मेडीसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।विधायक के निजी प्रतिनिधि गौरव ने बताया कि अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। विधायक के निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक गलियारों और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन से फरीदपुर क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। यह खबर मिलते ही उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई