सुबेदार वार्ड में शहीद-ए-आजम की जयंती पर गूंजे देशभक्ति के जयकारे, गोलाकुआं चौराहे पर क्षेत्रवासियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
सागर - शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर सुबेदार वार्ड के गोलाकुआं चौराहे पर पार्षद श्रीमती रूबी कृष्ण कुमार पटेल द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने भगत सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने कहा कि “भगत सिंह जी केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि भारत की युवा शक्ति के लिए विचार, साहस और प्रेरणा का नाम हैं। उन्होंने अल्पायु में देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनका जीवन युवाओं को राष्ट्रहित में समर्पण और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।”
उन्होंने कहा कि युवाओं को भगत सिंह जी के जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
पार्षद श्रीमती रूबी कृष्ण कुमार पटेल ने कहा कि भगत सिंह जी का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के योगदान से परिचित कराने का प्रयास किया जाता है।
कार्यक्रम में प्रतिभा रामेश्वर चौबे, राहुल नामदेव, शुभम नामदेव, नमन चौबे, गीता वाल्मीकि, हेमलता कोरी, परसादी पटेल, राहुल पटेल, ऋषि पटेल, देवेंद्र पटेल, घनश्याम पटेल, आकाश पटेल, नीलेश पटेल, राकेश रैकवार, मनोज पटेल, सत्यम यादव, सतीश पटेल एवं बृजेश प्यासी सहित क्षेत्र के वरिष्ठजन, नागरिक, युवा एवं छात्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान “शहीद भगत सिंह अमर रहें” के जयघोष के बीच उपस्थितजनों ने महान क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।