रेउसा/सीतापुर आचार संहिता के बीच पुलिस ने शराब का अवैध कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र के निर्देशन में थानाध्यक्ष हनुमन्त तिवारी ने पुलिस की 6 टीमें बनाकर अलग अलग स्थानों से 175 लीटर अवैध शराब व एक शराब भट्टी बरामद की है इन टीमों का नेतृत्व वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह उप निरीक्षक राधेश्याम वर्मा उपनिरीक्षक उमराव सिंह उपनिरीक्षक अनिल पाडेय उपनिरीक्षक यशवीर सिंह उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह के साथ अलग अलग छापेमारी दस्तों में मुख्य आरक्षी शैलेश पाण्डेय कौशल कुमार विपिन कुमार गौरव अर्जुन कुमार अमर सिंह कपिल कुमार मोहम्मद फैजान पवन प्रजापति रुपेश कुमार अशोक वर्मा संजीव कुमार राकेश कुमार मनोज कुमार पंकज कुमार नरेन्द्र विश्वकर्मा व नरेन्द्र तोमर राहुल कुमार पुलिस जवान शामिल रहे। इस बड़ी छापेमारी और कार्यवाही की पुष्टि थानाध्यक्ष थानगाँव हनुमन्त लाल तिवारी ने प्रेस नोट जारी कर की है।