सीतापुर / रेउसा: जनपद के रेउसा ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में गुरुवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्री-प्राइमरी की जानकारी दी गई। इसमें नोडल शिक्षक संकुल व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। ब्लाक शिक्षा संसाधन केंद्र पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए खंड विकाश . अधिकारी विवेक मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्री-प्राइमरी की पढ़ाई बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें छह वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा दी जानी है। हर आंगनबाड़ी केंद्र पर प्री-प्राइमरी का संचालन होना है। खण्ड शिक्षा अधिकारी राम जनक वर्मा ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत निपुण भारत मिशन पर व्यापक परिचर्चा की। नई शिक्षा नीति के तहत प्री-प्राइमरी शिक्षा के महत्व पर जानकारी दी। साथ ही निपुण भारत लक्ष्य को प्राप्त करने वाले विद्यालयों के शिक्षको एवं मिशन कायाकल्प के लक्ष्य को पूर्ण करने वाले ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया संचालन राकेश वर्मा ने किया। इस अवसर पर विकाश शुक्ल प्रधान प्रतिनिधि थानगॉव के उत्कृष्ट कार्यो की सराहाना की गई साथ ही प्राथमिक विद्यालय बछवरिया के इं ० प्रधानाध्यक मोहित सिंह सहित विकाश खण्ड क्षेत्र के कई विद्यालयों केअध्यापको एवं छात्र छात्राओं को निपुण भारत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।