स्वतन्त्र स्वरूप ब्यूरो (दीपक मिश्रा)
*गाजियाबाद* :- थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने अपने ही परिवार में पत्नी शबनम व अपने दोस्त फईम पुत्र नईम की गोली मारकर हत्या कर फरार चल रहे, शातिर बदमाश को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में किया है। थाना ट्रांनिका सिटी एसीपी सिद्धार्थ गौतम से मिली जानकारी में बताया गया है की रात्रि को थाना ट्रांनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 98/26 धारा 103( 1) BNS में अभियुक्त राशिद पुत्र उम्र करीब 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद पुलिस के पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह आलाकत्ल की बरामदगी करा सकता है उसकी बातों पर भरोसा कर बाउम्मीद बरामदगी आलाकत्ल करने की उद्देश्य से जैन कॉलोनी हरमपुर वाले जंगल में पहुंचे, तो अभियुक्त द्वारा पहले से छुपाए हुए तमंचे , से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायर करने लगा । पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में उस बदमाश के पैर में गोली लगी जिसे घायल अवस्था में मौके पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुठभेड में घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त द्वारा दिनांक 23 मार्च को अपने दोस्त फईम पुत्र नईम निवासी चांद मार्केट खुशहाल पार्क थाना ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद व अपनी पत्नी शबनम की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी । अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया गया है,
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
राशिद पुत्र उम्रदराज निवासी ई ब्लॉक रामपार्क थाना ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद (पुलिस मुठभेड़ में घायल)
*बरामदगी का विवरण –*
एक अदद नाजायज देसी तमंचा (आलाकत्ल)
एक अदद खोखा कारतूस
एक अदद जिंदा कारतूस
अपराधिक इतिहास
घायल अभियुक्त राशिद पुत्र उम्रदराज निवासी उपरोक्त पर हत्या, का प्रयास व चोरी जैसे कई अभियोग पंजीकृत है । अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।