बुलंदशहर के खुर्जा नगर के चर्चित ट्रिपल मर्डर के आरोपी के मारे जाने की खबर सुन पत्नी हुई बेहोश,दो बच्चे हुए बेसहारा 2017 में बसपा का नगर अध्यक्ष रह चूका है जीतू सैनी
बुलंदशहर के खुर्जा नगर में 25 अप्रैल को नगर स्थित RJS जिम में जीतू अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मना रहा था | तभी दोस्त अमरदीप सैनी ने मुँह पर केक लगा दिया दोनों में कहासूनी हुई दोनों ने अपने अपने साथियों को बुला लिया जीतू का साथी मयंक अपनी रिवाल्वर साथ लेकर के आया उसी से जीतू ने गोली चलाई और इस घटना में तीन लोगों अमरदीप,मनीष और आकाश की मौक़े पर ही जान चली गई, आरोपी मौक़े से फरार हो गए और कैमरों की dvr साथ ले गए घटना के बाद एसएसपी एसपी डीआईजी मौक़े पर पहुंचे लापरवाही के कारण थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा सहित चार को ससपेंड कर दिया जिले के तेज तर्रार इंस्पेक्टर रामफल सिंह को कोतवाली देहात से कोतवाली खुर्जा नगर भेजा गया रामफल सिंह और स्वाट टीम ने तीन आरोपीयों का हाफ एनकाउंटर कर जेल भेज दिया दो को बिना एनकाउंटर जेल भेजा गया छटे आरोपी जीतू सैनी की पुलिस से बुधवार देर रात्रि में मुठभेड़ हुई जिसमें स्वाट प्रभारी इंस्पेक्टर असलम खान और एक कांस्टेबल मोहित मलिक को गोली लगने से घायल हो गए वहीं पुलिस की गोली से जीतू भी घायल हो गया जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जीतू के मारे जाने की खबर सुनकर अमरदीप और मनीष के परिजनों ने मुख्यमंत्री का व पुलिस का आभार व्यक्त किया मृतक जीतू सैनी अपने पीछे दो बच्चे एक 8 साल का बेटा और 6 साल की बेटी छोड़ गया है जीतू रील बनाने का शौकीन था 2017 में बसपा का नगर अध्यक्ष भी रह चूका था,जीतू के पिता शुभाष मिठाई की दुकान चलाते हैं पति के एनकाउंटर की खबर सुनकर पत्नी बेहोश हो गई||