*विषय: चुनावों से गायब हैं विकास के मुद्दे, कुछ किसान नेता अपने स्वार्थ के लिए राजनैतिक पार्टियों का रहे समर्थन - अमन ठाकुर*
दादरी के सुरजन फार्म हाउस में भारतीय किसान यूनियन ( कृषक शक्ति ) द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर एवं संचालन जिला अध्यक्ष हरिओम सिंह द्वारा किया गया। महापंचायत के दौरान जगत चौधरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। इस दौरान बहुत से लोगों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी दी गई। करीब सैकड़ो की संख्या में लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
महापंचायत के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा कि, अभी पूरे देश में लोकसभा चुनाव का माहौल है। किसान नेताओं का दायित्व बनता है कि वो राजनीतिक नुमाइंदों से अपने क्षेत्र एवं किसानों के विकास के मुद्दों पर बात करें। मगर कुछ किसान नेताओं ने केवल अपने स्वार्थ के लिए राजनीतिक पार्टियों एवं उनके प्रत्याशियों का समर्थन किया है। भारतीय किसान यूनियन ( कृषक शक्ति ) ने किसी भी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं किया, हमने अपने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जो किसानों की बात करता है और किसानों के पक्ष में है उसको हम लोग वोट करेंगे चाहे वो किसी भी पार्टी का हो। उन्होंने कहा कि कुछ लोग किसानों के नाम पर राजनीति कर राजनीतिक पार्टियों में अपना दबदबा बनाना चाहते हैं। वो लोग केवल किसानों के साथ धोखा कर रहे हैं और ऐसे लोगों को किसानों द्वारा भी आईना दिखाने का काम करना चाहिए। हम देख रहे हैं कि अन्य संगठनों के लोग किसी राजनीतिक पार्टी एवं राजनीतिक लोगों के साथ चुनाव प्रचार में भी लगे हुए हैं जो केवल अपना भला सोचते हैं वह कभी भी किसानों के भले की बात नहीं कर सकते। अमन ठाकुर नें गौतम बुद्ध नगर शासन-प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा की अभी कुछ दिन पहले गौतम बुद्ध नगर जिलाधिकारी कार्यालय में हाई पावर कमेटी की किसान प्रतिनिधियों से वार्ता हुई मगर उसमें भी केवल उन लोगों को चुना गया जो लोग शासन-प्रशासन की हां में हां रखते हैं। आने वाला समय एक बहुत बडे आन्दोलन का है जिसकी रणनीति जल्द तैयार करेंगे।
महापंचायत को राष्ट्रीय संरक्षक एच पी छौंकर, राष्ट्रीय सलाहकार रामभरोसे शर्मा, महासचिव मुकेश गॉड, रोहतास भाटी, राष्ट्रीय प्रवक्ता रविंद्र प्रधान, शाहिद खान, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, महिला प्रदेश अध्यक्ष रश्मि सिसौदिया, जिलाध्यक्ष बुलंदशहर अनिल भाटी, अशोक प्रधान, प्रदेश महासचिव प्रमोद भाटी, संजय सिसोदिया, निरंजन गॉड, रामकुमार भाटी आदि लोगों नें सम्बोधित किया।
इस दौरान मनीष अत्री, रोहित चौधरी, विजय प्रधान, सतीश सिंह, ब्रजपाल भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन पहलवान, छात्र सभा अध्यक्ष कपिल गोस्वामी, नरेंद्र यादव, पवन भाटी, सुभाष मुतैना, आकाश शर्मा, सुमन प्रताप सिंह, योगेश शर्मा, प्रदीप भाटी, उमेश कुमार, खैमी पहलवान, नरेंद्र कपासिया, बाबू प्रधान, विजय वीर, रमन शर्मा, बलजीत मावी, सरजीत सिंह, मनवीर ठेकेदार, हंसराज सिंह, सतीश शर्मा,सतीश अग्रवाल, प्रमोद खटाना, मांगेराम बंशल, विनीत नागर, सुभाष बजरंगी, अनिल यादव , सोनू प्रधान, कुलदीप आदि लोग उपस्थित रहे।