शीशगढ़ बहेड़ी रोड पर मानपुर के पास ट्रक ने बाइक को सामने से मारी टक्कर बाइक सवार हुआ घायल
शीशगढ़ बहेड़ी रोड पर गांव मानपुर के पास बाइक सवार अधेड़ को सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया उसके परिजन घायल को इलाज के लिए बरेली ले गए गांव परेवा निवासी अब्दुल वाजिद ने बताया उनके चाचा इकराम खान सोमवार दोपहर लगभग 3.00 बजे अपने गांव से मानपुर की साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने जा रहे थे मानपुर चौराहे पर उनकी बाइक को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनके चाचा बाइक से उछलकर दूर जाकर गिरे जिससे इकराम खान घायल हो गया और घायल को मानपुर के अस्पताल इलाज को ले गए जहां स्थिति गंभीर देख कर डॉक्टर ने बरेली रेफर कर दिया और ट्रक चालक ट्रक से कूद कर फरार हो गया एक्सीडेंट होने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ