बरेली के धनेटा फाटक पर भीषण सड़क हादसा,दिल्ली से नेपाल जा रही बस ट्रक में घुसी
बरेली के धनेटा फाटक पर दिल्ली बरेली नेशनल हाईवे पर भीष्म सड़क हादसा हो गया नेपाल जा रही यात्रियों से भरी बस सड़क पर खड़े ट्रक में घुसी।
हादसे में एक यात्री की मौत, 20 से 25 यात्री घायल होने की सूचना है खबर मिलते ही NHAI की टीम और स्तनीय पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही थी बस, सभी यात्री नेपाल के निवासी बताए जा रहे हैं।
लोगों ने बताया मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे हुआ है हादसा, स्थानीय लोगों ने बताया रेलवे फाटक बंद होने के दौरान सड़क पर खड़ा था ट्रक में टक्कर के बाद बस में मची चीख-पुकार, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और फतेहगंज पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को मीरगंज सीएचसी, खिरका सीएचसी और राजश्री अस्पताल में कराया गया भर्ती। जानकारी के अनुसार दो मासूमों की हालत गंभीर मोटी जा रही है, एक मासूम की आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
और एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है जिसकी अभी नहीं हो सकी शिनाख्त।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी गौतम सिंह के मुताबिक 20 से 25 लोग हुए घायल, घायलों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही।
फतेहगंज पश्चिमी पुलिस और स्थानीय ग्रामीण और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य मैं जुड़ गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश में जुटी गई है।