सागर - भारतीय जनता युवा मोर्चा सागर के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर के स्वागत में 02 नवंबर, सोमवार को भव्य स्वागत रैली का आयोजन किया गया है। रैली दोपहर 2 बजे एकत्रीकरण स्थल सीमा होटल, रतोना से प्रारंभ होगी। जो लेहदरा नाका, मोतीनगर चौराहा, महाकाली मंदिर, रामबाग, बड़ा बाजार, सराफा बाजार, कोतवाली, तीन बत्ती, मस्जिद, राधा तिराहा, अंबेडकर चौक, शनि मंदिर, सदर बाजार (शिवाजी चौक, शास्त्री चौक, लाल ब्रांच) होते हुए राठौर बंगला पर समापन होगी। निवेदक भारतीय जनता पार्टी, जिला सागर है। उल्लेखनीय है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. श्री हरनाम राठौर के पौत्र और पूर्व विधायक बंडा हरवंश राठौर के पुत्र जसवंत राठौर को प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा श्याम टेलर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भरोसा जताते हुए सागर में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके चलते राठौर परिवार की राजनीति एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।